जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा पुलिस एसोसिएशन, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ बरवाअड्डा थाना में दर्ज मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। एसोसिएशन ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है और मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर ली है। एसोसिएशन की विभिन्न शाखाओं के साथ जिला बल और सशस्त्र बल के सदस्यों ने भी आंदोलन के समर्थन में सहमति जताई है। एसोसिएशन का आरोप है कि विधायक बरवाअड्डा थाना परिसर में पहुंचे और सरकारी काम में बाधा डाली। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल, धक्का-मुक्की और धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मामले के वरीय पर्यवेक्षक पदाधिकारियों से जांच में जानबूझकर देरी नहीं करने और जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है। एसोसिएशन के अनुसार, सभी शाखाओं, जिला बल और सशस्त्र बल के सदस्यों ने आंदोलन के लिए अपनी सहमति दी है। प्रदेश संयुक्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो एसोसिएशन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।

About The Author

See also  हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुराना सिविल कोर्ट परिसर में अतिक्रमण की जांच, चार अफसरों की विशेष टीम गठित

You may have missed