हुगली किनारे कैमरा लेकर टहलते दिखे पीएम मोदी, तस्वीरें खींचते नजर आए… चुनावी माहौल में बढ़ी चर्चा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली नदी के किनारे कैमरा हाथ में लिए टहलते और तस्वीरें खींचते नजर आए। उन्होंने नाव पर सवार होकर नदी के किनारे के खूबसूरत दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान उन्होंने घाटों और पुलों के दृश्य भी देखे और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।प्रधानमंत्री ने इस दौरान हुगली नदी और गंगा के प्रति अपनी आस्था भी व्यक्त की। उन्होंने इसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में विधानसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने नाव की सवारी के दौरान स्थानीय लोगों से भी संक्षिप्त बातचीत की और करीब एक घंटे तक नदी के आसपास समय बिताया। उनकी यह तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और राजनीतिक हलकों में भी इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है।

See also  टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारी सस्पेंड, ED रिपोर्ट से मचा बवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed