पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों को उड़ाने की योजना विफल, 2 आईईडी बम बरामद

0
Advertisements

पश्चिमी सिंहभम । पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र के तुंबाहाका और चिड़ियाबेड़ा में नक्सलियों की ओर से सुरक्षा बलों को उड़ाने की योजना बनाई गई थी. इसके लिए आईईडी बम भी लगाया गया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के हाथ आईईडी लग गई और नक्सलियों की मंशा को विफल कर दिया गया. इसके बाद दोनों आईईडी बम को विनष्ट भी कर दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जिला कप्तान को सूचना मिली थी कि निक्सलील सिंगटनि के शिष निता मिसिर बेसरा, अनमो, मोछू, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन आदि अपने दस्ते के साथ टोंटो क्षेत्र में भ्रमणशील है. इसके बाद ही सुरक्षा बलों को यहां पर ऑपरेशन के लिए लगाया गया था.

सुरक्षा बलों की ओर से आज गोईलकेरा के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिगी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा, बोयपाईससांग, कटंबा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह, हुसिपी, राजाबासा, तुंबाहाका, रेंगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया आदि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यह ऑपरेशान सुरक्षा बलों की ओर से चलाया गया. पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन अभी जारी रहेगा.

About The Author

See also  सलगाझरी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद, आंदोलन की चेतावनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed