चक्रधरपुर सियांकेल में जमीन विवाद में की गई थी पति-पत्नी व बेटी की हत्या, 2 गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेंबो थाना क्षेत्र के सियांकेल जंगल से पुलिस ने दो दिनों पूर्व पति-पत्नी और बेटी का शव जंगल से बरामद किया था. इस मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है. इसमें से एक का नाम सेम नाग है और दूसरे का सनिका नाम उर्फ मंगू है. दोनों आरोपी सियांकेल गांव के ही रहने वाले हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की जांच में पुलिस को पता चला है कि पूरा मामला जमीन विवाद को लेकर है. दोनों आरोपियों की जमीन मतक दुगलू पूर्ति के पास बंधक रखी गई थी. बंधक की रकम चुकता करने के बाद भी वह जमीन को वापस नहीं कर रहा था. जमीन मांगने पर जान से मार देने की धमकी वह दे रहा था. इसके बाद ही दोनों आरोपियों ने योजना बनाकर 10 अक्टूबर की रात उनके घर पर गए और दुगलू की हत्या करने के साथ-साथ उसकी पत्नी और बेटी की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों आरोपी नदी में गए और स्नान करने के बाद अपने घर पर चले गए. दोनों आरोपियों को पुलिस ने आज जेल भेज दिया है.

Thanks for your Feedback!

You may have missed