शनिवार से फ़िर शुरू होगा पीपुल प्रीमियर लीग का रोमांच , परसुडीह थ्री एस और टेल्को रेड पैंथर्स के बीच मुकाबला कल

Advertisements

जमशेदपुर :- कोविड-19 की चुनौतियों के बीच मरीजों को रक्त, प्लेटेट्स की किल्लत से बचाने के शास्वत सोच के साथ शुरू हुई पीपुल प्रीमियर लीग शनिवार से फ़िर पटरी पर लौटेगी। इसके तहत जमशेदपुर के विभिन्न टीमों के मध्य सर्वाधिक रक्तदान कराने की होड़ रहेगी। यास तूफ़ान के कारण चार दिनों तक पीपीएल के तहत रक्तदान प्रभावित हुआ था। शनिवार से जमशेदपुर ब्लड बैंक में पीपीएल दुबारा सुचारू रूप से प्रारंभ होगी। इधर बीते चार दिनों में टीमों के बीच होने वाले मुकाबले रविवार को एकसाथ आयोजित होंगे। शनिवार को परसुडीह थ्री एस की टीम और टेल्को रेड पैंथर्स के बीच पीपीएल के रोमांचक मुकाबले से लीग की शुरुआत होगी। दोनों ही टीमें पिछले सप्ताह की क्रमशः विजेता और उप विजेता टीमें है। दोनों ही टीमें पिछले सप्ताह 200 के स्कोर को पार करने में कामयाब रही थी। शनिवार से पीपीएल के रंग में लौटते ही पुनः जमशेदपुर के लोग रक्तदान के प्रति जागरूक होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम खंडेलवाल ने चाकुलिया थाना का किया निरीक्षण

You may have missed