दूरदराज के लोगों को अब नहीं आना होगा SP कार्यालय, थाने से ही होगी सीधी सुनवाई

Advertisements

सिमडेगा : जिले के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग, किसान और आम नागरिक अब अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए बिना ही अपनी समस्या रख सकेंगे। सिमडेगा पुलिस ने जनसंवाद को आसान बनाने के लिए ई-जनसमाधान शुरू किया है। इसके तहत सीसीटीएनएस के माध्यम से तय समय पर नजदीकी थाना या ओपी से नागरिकों की शिकायत सीधे एसपी के सामने रखी जाएगी। अगस्त में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में मिले चार आवेदनों का भी निष्पादन कर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ई-जनसमाधान के लिए नागरिकों को कार्यक्रम से एक दिन पहले जन-शिकायत कोषांग के मोबाइल नंबर 9263693966, टोल फ्री नंबर 18003455023 या 06525-273122 पर पंजीकरण कराना होगा। आवेदन शाम पांच बजे तक एसपी के व्हाट्सएप नंबर 9431116444 या जन-शिकायत कोषांग के मोबाइल नंबर पर भेजा जा सकता है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को योजना के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध पुलिस सेवा मिल सके।

About The Author

See also  टिनप्लेट में दो ठेका कर्मियों की मौत पर टीवी नरेन्द्रन ने जतायी नाराजगी, सेफ्टी विजिट पर दिया जोर

You may have missed