मानगो कालिका नगर के खनका के पास एक महीने से लोगों को नहीं मिल रहा है सप्लाई पानी, अधिकारियों के माल फरियाने के कारण चरमरा गई है सारी व्यवस्था – विकास सिंह

0
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो कालिका नगर के ऊपरी छोर पर स्थित खनका के समीप लगभग एक सौ मकानों में विगत एक महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दिया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों का दर्द साझा करते हुए उन लोगों से पूछा कि पुरे एक महीने से पानी के लिए आप लोग परेशान हैं फिर इसकी जानकारी मुझे आज क्यों दिया मौके पर उपस्थित स्थानीय निवासी राजगुरु शर्मा ने भाजपा नेता विकास सिंह बताया कि उन्होंने लगातार स्वास्थ्य मंत्री स स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता को लगभग लगातार दस दिनों तक संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मंत्री जी ने एक बार भी उनका फोन नहीं उठाया । थक हार कर मंत्री जी के कार्यालय में मौजूद किसी मिश्रा नामक प्रतिनिधि को संपर्क किया मिश्रा ने पूरा भरोसा दिलाया था कि जल्द काम का निवारण हो जाएगा लेकिन टाल मटोल करते-करते पूरे एक महीने बीत गए और स्थानीय लोग कार्य होने के इंतजार में पुरे एक महीना पानी की दिक्कत सहते रह गए ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को स्थानीय महिलाओं ने बताया कि हम सभी रोज कमाने खाने वाले परिवार के लोग हैं ₹300 प्रति हजार लीटर की दर से हम तीन लोग चंदा करके पानी खरीदते हैं और बराबर बराबर आपस में बांट लेते हैं पानी के बंटवारे में कई बार आपस में तू तू मैं मैं भी हम लोगों के बीच हो जाता हैं अब हम लोगों के पास पानी खरीदने की भी पैसा नहीं है । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी उपायुक्त के साथ साथ नगर निगम एवं पेयजल स्वच्छता विभाग को दी जाएगी और समस्या का समाधान करने की बात कही जाएगी ।समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय का हुड़का जाम करने का काम किया जाएगा । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, राजगुरु शर्मा ,मनोज सिंह, राम पुकार पांडे,राम पुकार पांडे, इंदु भूषण सिंह, अशोक सिंह, मो. ईफान, मो. मांनान, मो. चाँद, मो. सबीर, मो. मुस्ताक्, भोला सिंह, ग्रीस सिंह, विशाल कुमार, संदीप शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed