लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर ‘पेपर स्प्रे’ से हमले के बाद मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लंदन: लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर रविवार सुबह पेपर स्प्रे से कई लोगों पर हमला होने के बाद हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने व्यक्ति को हमले के शक में गिरफ्तार कर लिया। हमले के बाद हड़कंप मचने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई और कई उड़ानें प्रभावित हुईं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं है और घायलों की चोटें जानलेवा या स्थायी नहीं हैं।रविवार सुबह करीब 8:11 बजे टर्मिनल-3 की बहुमंजिला कार पार्किंग में कुछ लोगों के एक समूह ने मिर्च स्प्रे का छिड़काव किया और फिर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। सशस्त्र पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया, जो अभी हिरासत में है। अन्य संदिग्धों की तलाश और पूछताछ जारी है।
हीथ्रो हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर बताया कि टर्मिनल-3 की बहुमंजिला कार पार्किंग में आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी एक घटना पर हमारी टीमें काम कर रही हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे आने के लिए अतिरिक्त समय रखें और किसी भी सवाल के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  उधारी मांगने पर बवाल, दुकानदार पर दो राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed