नदी में मछलियों की मौत से हड़कंप, जांच में सामने आया बड़ा कारण

0
Advertisements

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के बाद झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने डोबो पुल के नीचे और आसपास के इलाके में पानी की स्थिति की जांच की। अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से पानी के नमूने लिए और स्थिति का आकलन किया। जांच के दौरान नदी का पानी बेहद खराब पाया गया और उसमें तेज दुर्गंध भी महसूस की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पानी में घुलित ऑक्सीजन का स्तर 4 मिलीग्राम प्रति लीटर से भी कम है, जबकि सामान्य स्तर 6 से 8 मिलीग्राम प्रति लीटर होना चाहिए। अधिकारियों के अनुसार, ऑक्सीजन की भारी कमी ही मछलियों की मौत की मुख्य वजह लग रही है। फिलहाल अन्य मानकों की भी जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट जल्द जारी होने की संभावना है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि पानी में ऑक्सीजन की कमी गंभीर चिंता का विषय है। सभी नमूनों की लैब में विस्तृत जांच कराई जाएगी और कारणों का पता लगाकर स्थिति सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

See also  राष्ट्रीय साइंस ओलिंपियाड में 360 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच केंद्रों पर हुई परीक्षा

Thanks for your Feedback!

You may have missed