चलती ट्रेन में नवविवाहित दुल्हन के गहनों से भरा बैग चोरी, मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक नवविवाहित दंपती के साथ बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। दुल्हन के गहनों से भरा बैग ट्रेन के एसी कोच से चोरी हो गया। इस मामले में टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के मुताबिक दानापुर निवासी स्वराज सुमन अपनी पत्नी ऋचा कुमारी के साथ बी-5 थर्ड एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। शादी के बाद दोनों पहली बार गोलमुरी में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आ रहे थे। दंपती का कहना है कि घटना मोकामा स्टेशन के आसपास हुई। सुबह करीब 5 बजे नींद खुलने पर बैग गायब मिला, जिसमें लगभग 30 लाख रुपये के गहने रखे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही कोच में अफरा-तफरी मच गई। आरपीएफ ने तत्काल जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। टाटानगर पहुंचने के बाद दंपती ने जीआरपी में लिखित शिकायत दी। फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ मोकामा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

About The Author

See also  फांसी की सूचना, लेकिन गले पर निशान नहीं; कमरे में बिखरा खून, मौत पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed