रेलवे स्टेशनों से हटाए जा रहे अवैध पोस्टर-बैनर, पान-गुटखा के दाग की भी सफाई

Advertisements

जमशेदपुर : स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने चार मंडलों में विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान में रेलवे स्टेशनों और अन्य रेल परिसरों से अनधिकृत पोस्टर-बैनर हटाने के साथ पान और गुटखा के दाग साफ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल में भी अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, दीवारों, खंभों और सीढ़ियों की सफाई की गई है। रेलवे का उद्देश्य स्टेशन परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सफाई अभियान के साथ यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे स्टेशनों के पूछताछ केंद्रों से लगातार उद्घोषणाएं की जा रही हैं। वहीं, रेल अधिकारी स्टेशनों और रेल परिसरों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए औचक जांच अभियान भी चला रहे हैं।

About The Author

See also  द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप–2026 भव्य रूप से संपन्न

You may have missed