लीज की जमीन पर कथित अतिक्रमण की शिकायत, प्रशासन ने रुकवाया दुकानों का निर्माण

Advertisements

जमशेदपुर : खासमहल में लीज की जमीन पर कथित अतिक्रमण कर दुकानें, गोदाम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित करने की शिकायतों पर जमशेदपुर अंचल प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई की। अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों की टीम ने चार खंभा चौक से बाजार समिति जाने वाली सड़क के किनारे चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। यहां बांस-बल्लियों की मदद से दुकानें बनाई जा रही थीं। अंचल निरीक्षक मनोज सिन्हा ने संबंधित ठेकेदारों और जमीन मालिकों को अंचल कार्यालय में जमीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कागजात उपलब्ध नहीं कराने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

खासमहल के कुंडू भवन के आसपास सहित कई अन्य स्थानों पर भी लीज की जमीन पर कथित अतिक्रमण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की शिकायतें सामने आई हैं। कुछ स्थानों पर डिलीवरी से जुड़े गोदाम चलाए जा रहे हैं, जबकि अन्य जगहों पर केडिया इंटरप्राइजेज की दुकानें बनाए जाने की बात कही गई है। चार खंभा चौक के आसपास भी कई दुकानें खोले जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा सदर अस्पताल के सामने मोड़ पर सरकारी जमीन पर होटल संचालित करने और सड़क की दूसरी ओर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने की शिकायत की गई है।

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जमीन के दस्तावेज मांगे गए थे। इसके बावजूद दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की शिकायत प्रशासन को मिली। अंचल प्रशासन अब संबंधित जमीन के स्वामित्व और उसके उपयोग की जांच करेगा। साथ ही सुंदरनगर पंचायत के पुड़ीहासा में सरकारी जमीन पर भी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

About The Author

You may have missed