दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई, इस साल कम ठंड पड़ने का अनुमान

Advertisements

रांची : झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सोमवार को विदाई हो गई। इस साल मॉनसून ने 12 जून 2026 को राज्य में प्रवेश किया था। एक जून से 30 सितंबर तक मॉनसून की अवधि में राज्य में 1005.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पिछले वर्ष लगभग 1100 मिमी बारिश हुई थी। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में दो प्रतिशत कम बारिश होने की बात कही गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मॉनसून की विदाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अब राज्य में होने वाली छिटपुट बारिश स्थानीय कारणों से होगी। उन्होंने कहा कि सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, जिसके बाद आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। उनके अनुसार, हिंद महासागर में अलनीनो मजबूत हो रहा है, जिसके प्रभाव से इस वर्ष ठंड कम पड़ने का अनुमान है। दिन के तापमान में भी अधिक बढ़ोतरी नहीं होने की बात कही गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सोमवार को रांची में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश दर्ज नहीं की गई। रांची का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अक्टूबर को रांची, पलामू, धनबाद, बोकारो, गुमला, रामगढ़ और जमशेदपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ सकता है। रांची में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पलामू में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रांची और रामगढ़ के आसपास मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

See also  JTET परीक्षा में बड़ा बदलाव, 5.60 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगी प्री-प्रिंटेड OMR शीट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 अक्टूबर को सुबह हल्की धुंध के बाद दिन में धूप निकल सकती है। 14 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बादल छाने और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 15 और 16 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और दोपहर में गर्मी महसूस हो सकती है। वहीं, 17 और 18 अक्टूबर को धूप और बादलों का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है।

About The Author

You may have missed