दुबई में पांच पदक जीतकर लौटा पटमदा का 13 वर्षीय परिमल

Advertisements

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड स्थित कुमीर गांव के 13 वर्षीय परिमल महतो ने दुबई में आयोजित एशियन ओपन बायथल, ट्रायथल एवं लेजर रन प्रतियोगिता में पांच पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। जमशेदपुर के टैगोर एकेडमी में आठवीं कक्षा के छात्र परिमल ने बायथल की टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, ट्रायथल की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ लेजर रन की टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में दो रजत पदक अपने नाम किए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परिमल के पिता रामपद महतो पटमदा के प्राथमिक विद्यालय घाघराघाट में शिक्षक हैं, जबकि माता सरस्वती महतो जमशेदपुर के नरभेराम हंसराज गुजराती मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके नाना रमानाथ महतो सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और बड़े पिताजी ज्योतिंद्र नाथ महतो फाइन आर्ट के शिक्षक हैं। उनके स्विमिंग कोच युवराज पटेल (जेआरडी) ने बताया कि परिमल खेल के प्रति समर्पित हैं और नियमित अभ्यास, एकाग्रता तथा अनुशासन उनकी प्रमुख ताकत हैं।

दुबई से अपने पैतृक गांव कुमीर लौटने पर बेलटांड़ और काटिन चौक में ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और विजय जुलूस के साथ परिमल का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, समाजसेवी सुनील वरण महतो, ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, शिक्षक प्रबोध कुमार महतो, बासुदेव महतो, सेवानिवृत्त शिक्षक छुटुलाल महतो, श्याम सुंदर महतो, राजाराम महतो, साहेबराम महतो, सुबोध कुमार महतो, सतीश महतो, रवि महतो और गौतम सहित परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

About The Author

You may have missed