जल्द लगेगी फुलेरा में ‘पंचायत’, आधिकारिक घोषणा से पहले सामने आई सीजन 3 की रिलीज डेट…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत 3 (Panchayat 3) को लेकर इस समय जबरदस्त माहौल बना हुआ है। सोमवार से भी मेकर्स भी इस सीरीज की रिलीज डेट को लेकर फैंस के साथ गेम खेल रहे हैं। लेकिन इस बीच जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) स्टारर पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पंचायत वेब सीरीज फैंस की काफी पसंदीदा मानी जाती है। इस सीरीज के पिछले दो सीजन को बंपर सफलता हासिल हुई है। जिसकी वजह से जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर पंचायत का सीजन 3 (Panchayat 3) रिलीज किया जाएगा।

इससे पहले मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर पंचायत 3 की रिलीज डेट को लेकर एक गेम प्लान किया जा रहा है। दूसरी तरफ वेब सीरीज की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें ये जानकारी दी गई है कि जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) स्टारर पंचायत 3 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कब होगी।

इस दिन रिलीज हो सकती है पंचायत 3

गांव फुलेरा, वहां के सचिव और प्रधान जी की अनोखा कहानी हमनें पंचायत के पिछले दो सीजन में बखूबी देखी है। अब इस सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिंकविला की रिपोर्ट में पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है।

खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि 28 मई 2024 को पंचायत का तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। इसके अलावा एक दिन पहले मेकर्स की तरफ से प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरीज की रिलीज डेट को लेकर लौकी हटाओ रिलीज डेट पाओ का गेम खेला जा रहा है।

See also  हॉरर फिल्म '418' सिनेमाघरों में रिलीज, दमदार शुरुआत के बावजूद कहानी की धीमी रफ्तार बनी कमजोरी

अब ऐसा माना जा रहा है कि पंचायत 3 के निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी।

पंचायत 3 में दिखेगी ये स्टार कास्ट

प्राइम वीडियो की तरफ से पंचायत 3 के कई पोस्टर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। इस बार सीरीज के सीजन 3 में आपको रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सुनीता राजव और अशोक पाठक जैसे कलाकार एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed