विष्णुगढ़ कांड के विरोध में जमशेदपुर में उबाल, डीसी कार्यालय पर भाजपा का धरना, विधायक पूर्णिमा साहू हुईं भावुक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना को लेकर पूरे झारखंड में आक्रोश है। इसी कड़ी में जमशेदपुर में Bharatiya Janata Party (भाजपा) महानगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और वहां एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने “बेटी को न्याय दो” और “दोषियों को फांसी दो” जैसे नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

धरना-प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक Purnima Das Sahu भी शामिल हुईं। इस दौरान बच्ची के साथ हुई घटना को याद कर वे भावुक हो गईं और धरना स्थल पर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

विधायक ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और यह घटना कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा। इसमें पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा के साथ-साथ परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो झारखंड की महिलाएं सड़कों पर उतरकर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed