मानगो आजादनगर में राशन डीलरों की मनमानी पर बवाल, लोगों ने किया जोरदार हंगामा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 1 स्थित एक राशन वितरण केंद्र पर सोमवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब स्थानीय लोगों ने डीलरों पर मनमानी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

लोगों का कहना है कि राशन लेने के लिए घंटों इंतजार करने के बावजूद उन्हें सही तरीके से वितरण नहीं किया जाता। भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था बनाने के बजाय कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें वहां से भगाने के लिए लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो जाती है।

सोमवार को जब बड़ी संख्या में लोग राशन लेने पहुंचे, तो कर्मचारियों ने यह कहकर कई लोगों को लौटा दिया कि सभी को राशन नहीं मिल पाएगा। इसी बात से नाराज होकर लोगों ने केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और हंगामा बढ़ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही राशन दुकान के कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए और दोषी डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

See also  झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी से बढ़ी सतर्कता

Thanks for your Feedback!

You may have missed