चक्रधरपुर डंपिंग यार्ड में भीषण आग, चेयरमैन सन्नी उरांव खुद उतरे मैदान में

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित श्मशान घाट के पास डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग को बुझाने का काम तेज कर दिया गया है। इस अभियान का नेतृत्व नगर परिषद अध्यक्ष Sunny Oraon स्वयं कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

लंबे समय से जल रही इस आग से निकल रहा जहरीला धुआं आसपास के हजारों लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चेयरमैन सन्नी उरांव मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि डंपिंग यार्ड में आग लगाने जैसी गतिविधियों से बचें और नगर परिषद का सहयोग करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि कचरा प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था बनने तक इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर परिषद पूरी तरह गंभीर है और प्रदूषण से लोगों को राहत दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अभियान में उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, झामुमो नेता राजेश गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और नगर परिषद के कर्मचारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने भी नगर परिषद की इस पहल की सराहना की है।

See also  बुजुर्ग दंपत्ति को बेदखल करने के आरोप में बिल्डर समेत 7 लोगों को कोर्ट का समन, 17 जून को होना होगा पेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed