सीतारामडेरा से पिस्टल के साथ एक धराया,एसपी के निर्देश पर सीतारामडेरा पुलिस ने की छापेमारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-  एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर सीतारामडेरा पुलिस टीम ने गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र में छापेमारी करके एक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. यह छापेमारी एक मकान में की गयी. मकान की तलाशी के दौरान ही पुलिस के हाथ पिस्टल लग गया.
ब्राउन शूगर तस्करी की मिली थी सूचना
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गम्हरिया इलाके से ब्राउन शूगर की तस्करी के लिये सीतारामडेरा में एक गिरोह आया हुआ है. इसके बाद ही सीतारामडेरा पुलिस को सतर्क किया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को ब्राउन शूगर तो हाथ नहीं लगा, लेकिन हथियार जरूर बरामद हो गया.
अभी जारी है छापेमारी
हथियार बरामदगी के बाद पुलिस टीम को अभी लग रहा है कि और भी कुछ हाथ लग सकता है. उसके आधार पर पुलिस पकड़ाये लोगों की निशानदेही पर छापेमारी कर रही है. पुलिस पूरे मामले का उद्भेदन देर रात तक या शुक्रवार को कर सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  गोलीकांड में बड़ा एक्शन, भाजपा नेता समेत 9 आरोपी फरार, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed