सोनारी में ओला चालक पर हमला कर लूट मामले में एक गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के सोनारी थाना क्षेत्र में 27 सितंबर को ओला चालक पर हमला कर हुई लूट के मामले का पुलिस नेखुलासा कर दिया है . इसका खुलासा ग्रामीण एसपी ने पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया. मौके पर डीएसपी अनिमेष गुप्ता और सोनारी थानेदार विष्णु राऊत भी मौजूद थे. ओला चालक जब ग्राहक से रुपये लेकर उसे खुदरा लौटा रहा था तभी उसकी गर्दन पर उस्तरा से हमला किया गया था. हमला कर ओला चालक से नकद 1600 रुपये लूट लिया गया था. घटना के समय उसने बीच-बचाव का भी प्रयास किया था. इस बीच चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था. घटना के बाद उसने दूसरे दिन 28 सितंबर को थाने पर आकर आवेदन दिया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

समय पर हो गया मामले का खुलासा

सोनारी परदेशी पाड़ा का आरोपी हरप्रीत सिंह के पास से पुलिस ने एक अल्टो कार, एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल, काले रंग का पर्स, 140 रुपये, एक उस्तरा और मोबाइल बरामद किया है. घटना का उद्भेदन करने के लिए एक टीम बनायी गई थी.

See also  ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय ने पृथ्वी दिवस 2026 को छात्र-नेतृत्व वाले नवाचार और सतत प्रयासों के साथ मनाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed