मदर्स डे के अवसर पर शांति समिति आस्था वैली और नारायणा हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से किया हेल्थ कैंप का आयोजन…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- मदर्स डे के शुभ उपलक्ष पर शांति समिति आस्था वैली एवं ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज एक मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शिविर का उद्घाटन के एम सिंह, अरुण सिन्हा, मंटू राय , राजेश श्रीवास्तव ,अजय, अश्विनी, शुभरोजीत आदि ने दीप प्रज्वलित करके किया। शिविर में डॉक्टर शुभाशीष डे एवं डॉ मुकेश पटवारी ने 100 से ज्यादा लोगों की जांच की। जांच में नि:शुल्क ब्लड शुगर ,ब्लड प्रेशर, वजन, ईसीजी,बीएमआई एवं डेंटल चेक अप किया गया।

श्री के एम सिंह ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं परिवार का ध्यान रखने के कारण अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती हैं अतः इस कैंप के माध्यम से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को फैलाना है ताकि समाज के सभी लोग इसका लाभ उठा सके एवं एक स्वस्थ समाज का गठन किया जा सके।

See also  तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

Thanks for your Feedback!

You may have missed