गणतंत्र दिवस पर झारखण्ड पुलिस के 12 पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से किया जायेगा सम्मानित,

0
Advertisements

रांची : झारखण्ड राज्य में उग्रवादी संगठन, संगठित अपराधिक गिरोह, अन्य अपराध पर झारखण्ड पुलिस के द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. उक्त सराहनीय कार्य हेतु गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा झारखण्ड पुलिस के कुल-12 पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक सम्मानित किया गया.इस सम्मान सूची में सबसे प्रमुख नाम झारखंड जगुआर में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुधीर कुमार का है. उन्हें ‘विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ (PSM) से नवाजा गया है. अपने लंबे और बेदाग सेवाकाल के दौरान सुधीर कुमार ने ईमानदारी, अनुशासन और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है. उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण मिशनों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया, जिसे देखते हुए उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना गया है.विशिष्ट सेवा पदक के अलावा, राज्य के 11 अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों को ‘सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक’ (MSM) प्रदान किया गया है. सम्मानित होने वालों में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आईजी (झारखंड जगुआर) अनूप बिरथरे और आईजी (प्रोविजन) पटेल मयूर कनैयालाल शामिल हैं. इन अधिकारियों ने प्रशासनिक दक्षता और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इनके साथ ही डीएसपी संजय कुमार को भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए पदक दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  गणेश पूजा मैदान समेत तीन स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव

Thanks for your Feedback!

You may have missed