अचला सप्तमी पर आदित्यपुर में भगवान भास्कर का मना जन्मोत्सव, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ

0
Advertisements

Saraikela: मग ब्राह्मण एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां कमेटी द्वारा रविवार को आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में अचला सप्तमी के पावन अवसर पर भगवान भास्कर का जन्मोत्सव श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया गया. माघ शुक्ल सप्तमी तिथि को आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ का भी आयोजन किया गया. पूजन कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए. इसके पश्चात भगवान भास्कर के जन्मोत्सव का विधिवत पूजन संपन्न कराया गया. यज्ञ, हवन और आरती के साथ पूजा का समापन हुआ. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच नमक रहित भोग प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवपूर्ण हो गया. नवनियुक्त अध्यक्ष पंडित ओंकार नाथ पांडे ने बताया कि अचला सप्तमी के दिन नमक का सेवन न करने से वर्ष भर भगवान भास्कर की विशेष कृपा प्राप्त होती है. सूर्य पूजा के मुख्य यजमान धनंजय मिश्रा रहे, जबकि आचार्य गोविंद पांडे एवं अनीश पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया. आयोजन को सफल बनाने में रजनीकांत पाठक, बीएन पांडे, अनुज मिश्रा, सुनील दत्त मिश्र, संतोष मिश्रा, अरविंद पाठक, प्रवीण मिश्रा, सुशील मिश्रा, मंटू सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed