अब दफ्तर नहीं, गांव में दिखेंगे अधिकारी, फील्ड विजिट अनिवार्य कर प्रशासन ने कसा शिकंजा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब सभी बीडीओ, सीओ और अन्य क्षेत्रीय अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम 3 से 4 दिन अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड विजिट करना अनिवार्य होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य विकास योजनाओं की प्रगति की निगरानी करना और जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे दिन का पहला हिस्सा फील्ड में बिताएं और लोगों से सीधे संवाद स्थापित करें, ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इसके अलावा बैंक सखी के माध्यम से डोर-स्टेप बैंकिंग सेवा सुनिश्चित करने, पेयजल आपूर्ति में सुधार लाने और जर्जर भवनों को हटाने जैसे मुद्दों पर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचेगा।

About The Author

See also  AI की नई पहल से हादसों पर लगेगी लगाम, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

Thanks for your Feedback!

You may have missed