पुलिस चेकिंग बनी हादसे की वजह, थार-अर्टिगा की टक्कर से हाईवे पर अफरा-तफरी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र में सिटी इन के सामने हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसने कुछ समय के लिए पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था को बाधित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस द्वारा अचानक की जा रही चेकिंग के दौरान एक थार वाहन को रोकने की कोशिश की गई, जिससे पीछे आ रही अर्टिगा कार ने ब्रेक लगाया, लेकिन दूरी कम होने के कारण वह थार से टकरा गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस टक्कर में दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ, वहीं अर्टिगा चालक को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और स्थिति और बिगड़ गई जब पीछे से आ रहे ट्रक और स्विफ्ट कार की भी आपस में टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए पुलिस की सख्त और असंगठित चेकिंग को जिम्मेदार ठहराया और सवाल उठाया कि जिस तरह सड़कों पर चेकिंग में सख्ती दिखाई जा रही है, वैसी सक्रियता अपराध नियंत्रण में क्यों नहीं दिखाई देती।

About The Author

See also  लाल किले पर डिमना झील का गौरव, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दर्शक दीर्घा को मिला इसका नाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed