अधिकारियों ने पौधा लगा मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, कई स्थानों पर कराया गया पौधरोपण

Advertisements

करगहर/ रोहतास (संवाददाता ):-करगहर प्रखंड के अधिकारियों ने पौधा लगाकर शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर कई संस्थाओं द्वारा भी पौधरोपण किया गया। अंचलाधिकारी सूरजेश्वर श्रीवास्तव, बीडिओ मोहम्मद असलम के नेतृत्व में प्रखंड परिसर में पौधरोपण किया गया। वही खडारी पेट्रोल पंप परिसर मैं भी अंचलाधिकारी के कर कमलों द्वारा पौधारोपण कराया गया। सीओ ने बताया कि कोरोना काल में कई लोग ऑक्सीजन के लिए जूझते रहे। इसका मुख्य कारण पर्यावरण को दूषित होना बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अत्यधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है। सभी लोगों से आज के दिन एक-एक पौधा लगाने का अनुरोध भी किया। प्रखंड परिसर में लगभग दो दर्जन पौधा लगाए गए। मौके पर ब्राम्हण एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, मनरेगा जेई राम अवध सिंह, अंचल अमीन विकास कुमार, अंचल नाजिर, अजय कुमार सोनी सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed