एमएसएमई टूल रूम के कुल 289 डिप्लोमा धारी छात्रों में 249 का हुआ प्लेसमेंट, प्रबंधन का दावा एक महीने में 100 फीसदी प्लेसमेंट

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एमएसएमई (आइडीटीआर) टूल रूम कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत योजना की दिशा में नित नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है. यहां वर्ष 2006-27 के पास आउट कुल 289 डिप्लोमा धारी छात्रों में से अब तक 249 का  प्लेसमेंट हो चुका है, और बाकी बचे करीब 30 छात्रों का भी प्रबंधन ने दावा करते हुए कहा है कि एक महीने में हम 100 फीसदी प्लेसमेंट के आंकड़े को हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित कर लेंगे. यह जानकारी आज संस्थान के महाप्रबंधक रविंद्र कुमार और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से एक प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने प्लेसमेंट की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि डिप्लोमा इन टूल एंड डाय मेकिंग के 145 छात्रों में से 127 का जबकि डिप्लोमा इन टूल मेकिंग अंडर मैकेनिकल के 74 छात्रों में से 64 का वहीं डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स के 70 छात्रों में से 58 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है. इन छात्रों का प्लेसमेंट मारुति सुजुकी, टाटा एडवांस सिस्टम, एहरेस्टी इंडिया, बॉस, सियट टायर, टाटा कमिंस, आरके एफएल, और टाटा मोटर्स सरीखे कंपनियों में हुई है. उन्होंने बताया कि आनेवाले सत्र में आधुनिक तकनीक के कोर्सेस अपनाकर टूल रूम देश के नौजवानों को रोजगारोन्मुख बनाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहां 4 महीने के शॉर्ट टर्म कोर्सेस से लेकर 6 माह, 2 साल और 4 साल के रोजगारपरक कोर्सेस कराए जा रहे हैं. जो एसटी, एससी के लिए बिल्कुल निःशुल्क जबकि ओबीसी छात्रों के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त सब्सिडी के साथ छात्रों को कोर्स कराए जा रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed