स्ट्रेचर-व्हीलचेयर नहीं मिला, 13 वर्षीय बच्ची को टांगकर इमरजेंसी ले गए परिजन

Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को गंभीर हालत में पहुंची 13 वर्षीय भारती कुमारी को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिल सका। भुइयांडीह के बाबूडीह बस्ती की रहने वाली भारती को परिजन सोमवार दोपहर करीब एक बजे ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बच्ची चलने की स्थिति में नहीं थी। परिजनों ने उसे अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर या व्हीलचेयर की मांग की, लेकिन तत्काल सुविधा नहीं मिली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

करीब 10 मिनट तक स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की तलाश के बाद भी व्यवस्था नहीं होने पर दो महिलाएं बच्ची को टांगकर इमरजेंसी वार्ड तक ले गईं। परिजनों के अनुसार, बच्ची की हालत गंभीर थी और इलाज में देरी न हो, इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटना हुई है तो मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  MGM मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के 17 छात्र दोषी, हॉस्टल से निष्कासित और ₹25,000 जुर्माना

You may have missed