18 सितंबर तक येलो अलर्ट, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है और अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने जमशेदपुर में 18 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है। वहीं, 20 सितंबर तक हर दिन बारिश का कम से कम एक स्पेल होने का पूर्वानुमान है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक जून 2026 से 14 सितंबर 2026 तक जमशेदपुर में कुल 1040.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सामान्य औसत 981.9 एमएम है और इस हिसाब से शहर में करीब छह प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिससे कृषि और खेतीबाड़ी को फायदा मिलने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

About The Author

See also  सड़क सुरक्षा रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

You may have missed