पहाड़ी के पास लावारिस मिला बच्चा, पुलिस जांच में निकला पारिवारिक विवाद का मामला

Advertisements

कोवाली : कोवाली थाना क्षेत्र के पांड़ियासाई गांव की पहाड़ी के पास सोमवार को एक बच्चे के लावारिस हालत में मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो कुछ ही घंटों में पता चला कि बच्चा टांगराइन गांव के एक दंपती का है। जांच में सामने आया कि बच्चे के माता-पिता के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के बाद उसकी मां घर से चली गई थी, जबकि पिता शराब पीने का आदी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ऐसी स्थिति में बच्चे की देखभाल के लिए कोवाली की एक दंपती उसे अपने पास ले आई थी और पिछले तीन दिनों से उसकी देखभाल कर रही थी। सोमवार को पहाड़ी के नीचे बच्चे के लावारिस मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच करते हुए उस दंपती के घर पहुंची और बच्चे को बरामद किया। शुरुआत में दंपती ने भी बच्चे के लावारिस होने की बात कही। पुलिस जब उसे स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाने लगी, तभी महिला ने थाना प्रभारी मुकेश साव को बच्चे से जुड़ी पूरी जानकारी दी।

महिला के बयान के बाद बच्चे के लावारिस मिलने की शुरुआती कहानी मनगढ़ंत पाई गई और मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा निकला। पुलिस ने सदर अस्पताल में बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया। थाना प्रभारी मुकेश साव के अनुसार, आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे के माता-पिता उसे प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

You may have missed