त्योहारी सीजन में बढ़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि, विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द

Advertisements

जमशेदपुर: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। रांची-आनंद विहार स्पेशल 3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक, शालीमार-चारलापल्ली स्पेशल 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक और सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल 12 अक्तूबर से 28 दिसंबर तक चलेगी। सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल 2 अक्तूबर से 27 नवंबर और वापसी में 3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में विकास कार्य के कारण 08611 सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 14, 21 व 28 सितंबर और 08612 अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 17, 24 सितंबर और 1 अक्तूबर को रद्द रहेगी। वहीं, आद्रा मंडल में 14 से 20 सितंबर तक विकास कार्य के कारण 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 14, 17 व 20 सितंबर, 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 15 व 20 सितंबर और 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल 14, 17, 19 व 20 सितंबर को रद्द रहेगी।

इसके अलावा 8056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू 20 सितंबर, 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 14 व 17 सितंबर और 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 15 व 16 सितंबर को आद्रा तक ही चलेगी और वहीं से वापसी में खुलेगी। इन बदलावों से टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

About The Author

See also  पटाखा दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, लाइसेंस और सुरक्षा खामियों पर दो दुकानें सील

You may have missed