मारवाड़ी युवा मंच की बैठक में नई टीम का ऐलान, प्रकाश बजाज निर्विरोध अध्यक्ष बने

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा की आम सभा बैठक उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ संपन्न हुई। इस दौरान एक अहम निर्णय लेते हुए प्रकाश बजाज को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जिससे संगठन में नए नेतृत्व की शुरुआत हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसके साथ ही हेमंत अग्रवाल गुप्ता को महासचिव और अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष विकास शर्मा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की जानकारी दी। वहीं, सचिव हेमंत हर्ष अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सराहा और मंजूरी दी। कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय का विवरण भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

पूर्व अध्यक्ष मंटू अग्रवाल और प्रमेन्द्र शर्मा ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। चुनाव पदाधिकारी दिनकृत मंगोतिया ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत निर्विरोध चुनाव की घोषणा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश बजाज ने सदस्यों का आभार जताते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा दिलाया और जल्द ही पूरी कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही।

About The Author

See also  पुलिस मुखबिर की चाकू गोदकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, इलाके में सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed