मस्जिद के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट, घड़ी-मोबाइल छिनतई के आरोप, काउंटर केस दर्ज

0
Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में काउंटर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना के समय को लेकर भी दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पहले पक्ष के मो. सोहेल खान, निवासी टिनप्लेट नीम रोड, ने आफताब आलम और हदिसुल्लाह पर आरोप लगाया है कि 17 मार्च की शाम करीब 4:45 बजे मस्जिद के पास उनके साथ मारपीट कर घड़ी और नकदी छीन ली गई। वहीं दूसरे पक्ष के आफताब आलम ने सोहेल खान और जोहेब खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि 17 मार्च की आधी रात को उनके साथ मारपीट कर मोबाइल और पर्स छीन लिया गया।

पुलिस अब दोनों मामलों की सच्चाई जानने के लिए जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

About The Author

See also  सात साल बाद नलों में लौटा पानी, शिकायत के बाद दुरुस्त हुई पाइपलाइन

Thanks for your Feedback!

You may have missed