नए DC ने संभालते ही दिखाया एक्शन मोड, श्रावणी मेला बना पहली प्राथमिकता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवघर : देवघर जिले के 48वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने पदभार संभाल लिया है। निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए डीसी ने कहा कि आगामी राजकीय श्रावणी मेला की बेहतर और सुव्यवस्थित तैयारी उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर में दर्शन और जलार्पण के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नए डीसी ने बताया कि श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर लगातार समीक्षा बैठक की जा रही है और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कांवर यात्रा में आने वाले श्रद्धालु देवघर से सुखद अनुभव लेकर लौटें, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से काम करेगा। साथ ही सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया है।

सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

About The Author

See also  टाटा स्टील में बड़ा बदलाव, आशुतोष और विमल को मिली नई जिम्मेदारी, तैराकी में भी शानदार जीत

Thanks for your Feedback!

You may have missed