IAS विनय चौबे के साले का नया व्यापारिक संबध उजागर

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand: IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में चल रही जांच के दौरान उनके साले से जुड़े एक नए व्यावसायिक संबंध का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी को सरदार सुरेंद्र सिंह और शिपिज त्रिवेदी के बीच संदिग्ध और करीबी वित्तीय लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। यह पूरा मामला मुकुंद अपार्टमेंट की खरीद–फरोख्त से जुड़े लोगों की जांच के दौरान सामने आया।

जांच में यह बात सामने आई है कि चौबे के परिवार और करीबी रिश्तेदारों द्वारा संपत्ति खरीद की पड़ताल के दौरान मुकुंद अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी ने खरीदा था। इस फ्लैट के मूल मालिक ज्योतिष एनके बेरा थे, जिन्होंने फ्लैट की बिक्री के लिए सरदार सुरेंद्र सिंह को पावर ऑफ अटर्नी दी थी।नियमों के अनुसार, फ्लैट की बिक्री से प्राप्त राशि ज्योतिष एनके बेरा के बैंक खाते में जानी चाहिए थी, लेकिन जांच में पाया गया कि यह रकम सरदार सुरेंद्र सिंह के खाते में ट्रांसफर की गई। इसी बिंदु पर संदेह गहराने के बाद जांच एजेंसी ने बेरा से पूछताछ की।पूछताछ के बाद एजेंसी ने सरदार सुरेंद्र सिंह की तलाश शुरू की। वर्तमान में उनका पता दिल्ली का बताया गया है। उन्हें रांची बुलाकर जब पूछताछ की गई तो यह जानकारी भी सामने आई कि शिपिज त्रिवेदी और प्रियंका त्रिवेदी की एक अन्य संपत्ति गुरुग्राम स्थित अनंत राज स्टेट में भी है।जांच में पता चला कि सरदार सुरेंद्र सिंह ने अनंत राज स्टेट में दो कमरों का एक फ्लैट बुक कराया था, जबकि शिपिज त्रिवेदी ने वहीं तीन कमरों का एक फ्लैट बुक किया था। बाद में सरदार सुरेंद्र सिंह ने अपना फ्लैट अनंत राज स्टेट को सरेंडर कर दिया। इसके बाद शिपिज त्रिवेदी द्वारा सरदार सुरेंद्र सिंह के खाते में धनराशि ट्रांसफर की गई।जांच एजेंसी का कहना है कि इस पूरे लेनदेन को लेकर अब तक कोई संतोषजनक और स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed