रेल ट्रैक पर लापरवाही पड़ी भारी, ट्रेन की चपेट में आकर दो की दर्दनाक मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : जिले में रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावां-बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के बीच कुचाई खमारडीह नाला के पास डाउन लाइन पर हुई, जहां दोनों व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार मृतकों में एक पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल है। दोनों एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आए थे और घटना के समय रेलवे ट्रैक पर फोटो खिंचवा रहे थे, तभी साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन अचानक वहां पहुंच गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

See also  रहबर फाउंडेशन की सराहनीय पहल, 100 जरूरतमंद लोगों को फल और सब्जी के ठेले बांटे

Thanks for your Feedback!

You may have missed