शिवा नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप: फ्रैक्चर मरीज सुबह से शाम तक घंटों बैठा रहा, मीडिया आने के बाद हुआ इलाज शुरू

Oplus_16908288

Advertisements

आदित्यपुर : शिवा नर्सिंग होम में इलाज की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इचागढ़ निवासी पंचानंद कुमार माझी का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया था। बेहतर इलाज की उम्मीद में वे सुबह करीब 10 बजे शिवा नर्सिंग होम पहुंचे। अस्पताल कर्मियों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ के एक-दो घंटे में आने का आश्वासन दिया लेकिन शाम तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। फ्रैक्चर की पीड़ा से जूझते हुए मरीज और उनके परिजन घंटों बाहर इंतजार करते रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनों का आरोप है कि बार-बार पूछने पर भी सिर्फ एक-दो घंटे की बात कही जाती रही। जब स्थानीय पत्रकार को परेशानी बताई गई तब जाकर अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को अंदर बुलाया और इलाज की प्रक्रिया शुरू की। परिजनों का साफ कहना है कि मीडिया के हस्तक्षेप के बाद ही अस्पताल ने सुध ली।

यह मामला अकेला नहीं है। अन्य मरीजों और परिजनों ने भी बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद घंटों इंतजार कराया जाता है। लोगों का आरोप है कि मरीजों को इसलिए रोका जाता है ताकि वे दूसरे अस्पताल न जाएं। शिवा नर्सिंग होम पर पहले भी लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। मरीजों और परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच कराने और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

You may have missed