चक्रवात ‘मोंथा’ को लेकर एनडीआरएफ की बड़ी तैयारी, छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 26 टीमें तैनात

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : चक्रवात मोंथा के संभावित खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 26 टीमों को तैनात किया है। इनमें आंध्र प्रदेश में 12 टीमों और ओडिशा में 6 टीमों की तैनाती की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में भी एनडीआरएफ की टीमें सक्रिय हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मीडिया से बातचीत में एनडीआरएफ कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि बल चक्रवात के गठन के साथ ही अलर्ट पर है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी बुलेटिन्स पर लगातार नज़र रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए करीब 19 टीमों को रिजर्व में रखा गया है।

कमांडेंट ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमें पूरी तरह से तैयार हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों के लिए समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि चक्रवात से जनहानि को रोका जा सके।

About The Author

See also  एयरपोर्ट निर्माण की कवायद तेज, डीएम ने जमीन तलाशने के लिए संभावित स्थलों का लिया जायजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed