पुरी में चक्रवात ‘मोंथा’ का असर: समुद्र किनारे पर्यटकों पर लगी रोक, तेज़ हवाओं और ऊंची लहरों से बढ़ी चिंता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुरी : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात मोंथा का असर ओडिशा के तटीय इलाकों में दिखने लगा है। पुरी समुद्र तट पर मंगलवार को तेज़ हवाओं के साथ ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र लाइफ़गार्ड दल और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों को समुद्र के आसपास जाने और नहाने से सख्त मना किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात मोंथा के प्रभाव से तटीय जिलों में अगले 24 घंटे तक तेज़ हवाएं और भारी बारिश की संभावना है। पुरी में प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। समुद्र तट पर गश्ती दलों की संख्या बढ़ा दी गई है, जबकि पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम लगातार हालात पर नज़र रख रही है।

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं और पर्यटकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

About The Author

See also  एयरपोर्ट निर्माण की कवायद तेज, डीएम ने जमीन तलाशने के लिए संभावित स्थलों का लिया जायजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed