नम्या स्माइल फाउंडेशन ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर , पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हुई शामिल , शहर के कई चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  नम्या स्माइल फ़ाउंडेशन व बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की संयुक्त पहल पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल मे मेगा हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित हुआ। जिसमें कुल 650 महिला रोगियो की जाँच हुई । इस निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया।पद्मश्री छुटनी महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संरक्षक विकास सिंह की द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राज्यपाल ने कहा जान है तो जहान है। महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अभी भी जागरूकता की कमी है। नम्या स्माईल फ़ाउंडेशन व बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा ज़रूरतमंद लोगों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है जो एक अच्छी शुरुआत है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए सजग होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम स्थल पर पूर्व राज्यपाल का पारंपरिक स्वागत विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति और गाजे बाजे के साथ किया गया। द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। मंच पर मुख्य अतिथि का स्वागत कुणाल षंडगी व विकास सिंह ने गुलदस्ते, पारंपरिक वस्त्र और नाम्या का स्मारक चिन्ह देकर किया। आदिवासी लाभुक समिति, आदिवासी मुंडा समाज, मानव अधिकार आयोग, के लोगों ने द्रौपदी मुर्मू जी का अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नम्या स्माईल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षंडगी ने कहा कि जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा से जोड़ना ही उनका उद्देश्य है और आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिर्फ़ महिलाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर के प्रति लोगों का उत्साह है यह बताता है कि महिलाएँ अपने अधिकार को लेकर कितनी जागरूक है और इस पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को लेकर जो मानसिकता है उसमें बदलाव की ज़रूरत है तभी सही मामले में महिला सशक्तिकरण हो पाएगा।

See also  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आदित्यपुर के बूथों का निरीक्षण, एसआईआर प्रक्रिया का लिया जायजा

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संरक्षक विकास सिंह ने कहा कि महिला से ही घर बनता है और घर से समाज बनता है और समाज से देश बनता है।

मुख्य अतिथि के हाथों शहर की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संगीता सिंघल, डॉ विजय भगत, डॉ मृत्युंजय सिंह व डॉ संजय गिरी, डॉ अभिषेक का सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि के द्वारा डॉ नंदा, डॉ राखी, डॉ भोगान हेंब्रम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं को वयस्क शिक्षा से जोड़ने के लिए नम्या समाईल फ़ाउंडेशन की सहायक संस्था मायरा के द्वारा स्टॉल लगाया गया था जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया।

सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए महिला रोगियों की भीड़ उमड़ी। इस कैंप में प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, त्वचाविज्ञान, हड्डी रोग, दंत रोग, नेत्र जांच, हृदय रोग सहित ब्लड प्रेशर, सुगर, हेमोग्लोबिन इत्यादि की निःशुल्क जाँच की गई एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में राज्य के चिकित्सा क्षेत्र के कई बड़े नाम शामिल हुए जिनका लाभ ज़रूरतमंदों को मिला।

मौके पर दिनेश कुमार, कल्याणी शरण, राकेश सिंह, बिमल बैठा, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, अमरेन्द्र पासवान, राकेश लोधी, डी डी त्रिपाठी, सुदीप्ते दे राणा, मोहम्मद निसार, फातिमा शाहीन संदीप शर्मा बॉबी, जीतू गुप्ता, सोमेश्वर मुर्मू, प्रोफेसर यूपी सिंह, मधु सिन्हा, सुशीला शर्मा पिंकी कौर, लक्की सिंह, सुशीला शर्मा, रीना सिंह, लकी सिंह, संजू सिंह, देवकी साहू, प्रीति सिन्हा, सपना यादव, निधि कुमारी, रेखा सिंह, मंजू देवी, शांति मांझी शामिल थे।

About The Author

You may have missed