Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने हत्या के आरोपी से पूछताछ करने के बाद आज जेल भेज दिया है. थाना क्षेत्र के भीमा रोड में 31 दिसंबर 2022 की देर रात चंद्रभूषण सिंह की हत्या का आरोपी चिराग मुखी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. इसके बाद पुलिस ने उसे दो दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. इसके बाद उसे गुरुवार को फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि चंद्रभूषण सिंह के साथ मारपीट की गयी थी. मारपीट की घटना के बाद इलाज के दौरान ही चंद्रभूषण की मौत हो गयी थी. इसके बाद मारपीट का मामला हत्या में तब्दील हो गया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस की दबाव में किया था सरेंडर

घटना के बारे में एसआइ रवि रंजन का कहना है कि उसने पुलिस की दबाव में आकर सरेंडर किया था. घटना के बाद से ही आरोपी चिराग फरार चल रहा था. उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी कोर्ट से निकला हुआ था. साथ ही पुलिस की ओर से इस्तेहार भी चस्पा किया गया था.

See also  दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, पिस्टल तानकर वारदात… 2 बदमाश पकड़कर पीटे

Thanks for your Feedback!

You may have missed