स्वतंत्रता दिवस से पहले स्टेडियम में पसरा कीचड़, तैयारियों पर संकट

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुमला : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां भले ही अंतिम चरण में हों, लेकिन शहर स्थित परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम की बदहाल स्थिति ने चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण स्टेडियम परिसर के कई हिस्सों में भारी कीचड़ जमा हो गया है और मैदान में जगह-जगह पानी व दलदल जैसी स्थिति बनी हुई है। 15 अगस्त को इसी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होना है, जिसमें जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, ऐसे में समारोह स्थल की स्थिति को लेकर लोगों में बेचैनी है।लगातार बारिश से मुख्य मैदान के साथ-साथ आने-जाने वाले रास्तों पर भी कीचड़ फैल गया है, जिससे परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों में व्यवधान की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर समारोह स्थल का साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना बेहद जरूरी है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि समारोह से पहले स्टेडियम परिसर से कीचड़ हटाया जाए, जलजमाव दूर किया जाए और रास्तों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  FRO-ACF पदों की बोली का खुलासा, 25 से 35 लाख में नौकरी का खेल!

You may have missed