पोटका में ‘मड एंड मीडोज’ की शुरुआत: पर्यावरण और ईको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, सड़क सुधार की भी घोषणा

0
Advertisements
Advertisements

पोटका :  पोटका प्रखंड के शंकरदा गांव में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मड एंड मीडोज’ केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विधायक संजीव सरदार विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उद्घाटन फीता काटकर किया गया। साथ ही रुद्राक्ष और जामुन के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि ‘मड एंड मीडोज’ की पहल प्रदूषण नियंत्रण और प्रकृति संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है। उन्होंने इसे झारखंड में सतत पर्यटन और ग्रामीण विकास के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया।

उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली और ग्रामीण सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी। मंत्री ने विधायक संजीव सरदार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की है। उन्होंने घोषणा की कि पोटका की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा।

विधायक संजीव सरदार ने भी इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘मड एंड मीडोज’ सतत विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण और आधुनिक आतिथ्य के समन्वय का उदाहरण बनेगा। यह झारखंड में प्रेरणादायक ईको-पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।

केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रांत तिवारी ने बताया कि उन्होंने कॉर्पोरेट जगत से इस्तीफा देकर पर्यावरण संरक्षण को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने भारत के 23 राज्यों में दो करोड़ से अधिक पेड़ लगाए हैं। इनमें झारखंड में 45 लाख पौधे लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस परिसर में 200 से अधिक प्रजातियों के पेड़ संरक्षित किए गए हैं, जिनमें सिंदूर और रुद्राक्ष शामिल हैं। यहां बने मिट्टी के घर ऑर्गेनिक ईंटों से तैयार किए गए हैं, जो पारंपरिक वास्तुकला और पर्यावरणीय संतुलन का सुंदर उदाहरण हैं।

See also  12-13 मई को मौसम का डबल अटैक, ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी

कार्यक्रम में टीएसी सदस्य जसाई मार्डी, पार्षद हिरण्यमय दास, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, पूर्व पार्षद करुणामय मंडल, मुखिया सारजोम मार्डी, अनीता मुर्मू, ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास, अनील तिवारी, सोमेन मंडल, शांतनु मायती, हिमांशु तिवारी, रोहित प्रसाद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Thanks for your Feedback!