दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: स्कूटी सवार महिला से 200 मीटर दूर लूटी सोने की चेन, CCTV में कैद वारदात

0
Advertisements

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर एचआईजी हरिओमनगर में गुरुवार सुबह एक महिला से सोने की चेन छीन ली गई। घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, हरिओमनगर निवासी बिनोद कुमार की पत्नी रेणु कुमारी सुबह करीब 7:35 बजे स्कूटी से दूध लेने घर से निकली थीं। उनका घर से करीब 200 मीटर दूर आर्बिट कैंपस की बाउंड्री के पास चिंटू जी के घर जाना हुआ।

दूध लेकर वे वापस अपने घर की ओर लौट रही थीं। हरिओमनगर रोड नंबर 3 पर उन्हें उनकी परिचित भाभी भारती दिखीं, जिनका घर भी पास में ही है। रेणु कुमारी उनसे बातचीत करने के लिए रुक गईं।

इसी दौरान सुबह 7:46 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। अचानक एक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों मुख्य सड़क की ओर फरार हो गए।

हेलमेट पहने होने के कारण महिला और उनकी भाभी अपराधियों का चेहरा नहीं देख सकीं।

पूरी घटना पास के रेणु मिश्रा और अग्रवाल जी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed