सिलफोडी में हुआ माँ पाउड़ी पूजा, निकली भव्य कलश यात्रा

0
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोडी गांव में शुक्रवार को ग्राम माँ पा उड़ी पूजा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सुबह में ग्रमीणो द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव स्थित तालाब से निकली गई। जहा पुजारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया।जिसके बाद कलश मंदिर पहुच। जहां विधिवत जलाभिषेक हुआ। वही पुजारी पीके नंदा ने विधिवत पूजा अर्चना करवाया। पूजा के पुरान्त हवन किया गया। इधर पूजा के बाद दोपहर में अष्टम प्रहर हरि संकीर्तन का आयोजन हुआ। जहां हरि संकीर्तन में निमाई महतो नुनिया, वृंदावन मंडल शिशु पार्टी सालबनी, विरंची महतो बरिगोड़ा पुरुलिया बंगाल के अलावा धुरबो नायक चेलबेडा,अलुन नायक तेरा, शशि दास सिलफोडी की संकीर्तन मंडली ने संकीर्तन प्रस्तुत किया। हरि संकीर्तन का समापन शनिवार की दोपहर में हुआ। इधर पूजा के बाद लोगो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम मुंडा लोकनाथ सामड, विहिप जिलाध्यक्ष जेजे सारंगी, अशोक दास, प्रभाकर खंडाइत, हरे श्याम भूमिज, बुधराम भूमिज, बाबूलाल तांती, गोनू जायसवाल समेत काफी संख्या में ग्रमीण उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अफीम की बड़ी खेप जब्त, सिमरिया SDPO की अगुवाई में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed