जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में मॉक इलेक्शन एवं टॉक शो का किया गया आयोजन

0
Advertisements

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर के ऑडियो विजुअल कक्ष में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक एवं समन्वयक डॉक्टर अर्चना कुमारी गुप्ता की अध्यक्षता में मॉक इलेक्शन एवं टॉक शो का आयोजन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मॉक इलेक्शन में बच्चों के द्वारा किस तरह से वोट देने का कार्यक्रम होता है उसका मॉक शो करवाया गया। जिसमें बच्चों ने पोलिंग बूथ, ई.वी.एम. मशीन, पोलिंग ऑफीसर, तथा प्रिसाइडिंग ऑफिसर इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसे अभिनय के द्वारा प्रदर्शित किया। जिसे बच्चों ने बहुत ही उत्साह और मनोरंजन के साथ इस कार्यक्रम को किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मोनी दीपा दास तथा प्रोफेसर अमरनाथ सिंह चौहान के द्वारा किया गया।

जबकि टॉक शो में बच्चों ने वर्तमान वोटिंग व्यवस्था तथा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रश्न उत्तर के माध्यम से चर्चा किया। महाविद्यालय के छात्र एवं छात्रा नाजीद, कुणाल, सागर, स्नेहा, सुजीत, सुनीता इत्यादि ने चर्चा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अरविंद कुमार साहू के द्वारा किया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रोफेसर सुरभी सिन्हा, प्रोफेसर सुभाष चंद्र दास, प्रोफेसर कुमारी प्रियंका, डॉक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर जावेद इकबाल डॉक्टर श्वेता कुमारी, डॉ नूतन रानी, डॉक्टर प्रियंका कुमारी के साथ-साथ अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed