नगर पंचायत कोआथ में विधायक विजय मंडल की मातमपुर्सी

Advertisements
Advertisements

दावथ / रोहतास (चारोधाम मिश्रा) :-नगर पंचायत कोआथ ,में मातमपुर्सी के लिए पहुंचे विधायक विजय कुमार मंडल,बताते चलें कि बीते 30 मार्च को नगर पंचायत कोआथ के वार्ड नंबर 5 दर्जी मोहल्ला के चार युवकों के इंद्रपुरी डैम में स्नान करने के दौरान गहरी खाई में जाने के कारण डूब कर मौत हो गई थी। जिन लोगों का शव काफी मशक्कत के बाद 18 घंटे बाद गोताखोरों द्वारा निकाला गया था।इस घटना के बाद उनके परिजनों सहित नगर वासियों में शोक व्याप्त है। दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल घर पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया और उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस दुःख की घड़ी में उनके साथ हैं और उनके हर संभव मदद के लिए तैयार हैं, उनके साथ में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी, काबुल खान,संतोष यादव, पप्पू प्रकाश,सहित कई लोग उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  5 साल के बच्चे का अपहरण कर WhatsApp पर मांगी 10 लाख की फिरौती, दो आरोपी गिरफ्तार

You may have missed