घर से लापता हुआ नाबालिग टाटानगर स्टेशन से सुरक्षित मिला

0
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र से लापता हुए नाबालिग इस्माइल प्रधान को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस के साथ स्थानीय लोगों का आभार जताया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे इस्माइल प्रधान बिना बताए साइकिल लेकर घर से निकल गया था और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। बाद में उसकी साइकिल महाली मुरूप रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में मिली, जिससे आशंका जताई गई कि वह किसी ट्रेन से कहीं चला गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसी बीच टाटानगर में कुछ लोगों को उस पर शक हुआ और पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सीनी क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया। देर रात उसे सरायकेला लाकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और फिर सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि घर में डांट पड़ने से नाराज होकर वह घर से निकल गया था, लेकिन पुलिस और लोगों की सतर्कता से उसे समय रहते सुरक्षित खोज लिया गया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed