गणेश पूजा विर्सजन जुलूस में नाबालिग को गोली मारी, टीएमएच में चल रहा है ईलाज

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। परसूडीह के बारीगोड़ा में गणेश पूजा के विर्सजन जुलूस के दौरान नाबालिग करण कामत को गोली मारी गई. घटना में उसके पैर में गोली लगी है. घटना के बाद उसे ईलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गयाथा, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं आने पर टीएमएच रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार की आधी रात को गणेश पूजा का विर्सजन जुलूस निकाला गयाथा. जुलूस अभी बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर ही पहुंचा था कि अचानक से करण को गोली मारी गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना में मुन्ना सिंह, बहादुर सिंह और एक अन्य पर फायरिंग करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी थी. घटना के बाद लोगों ने ही तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है. आखिर घटना किन कारणों से हुई है. इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है.

See also  बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed