नेतरहाट में अमन का पैगाम, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की अगुवाई में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मोहर्रम

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नेतरहाट। नेतरहाट थाना क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुबह से मुस्तैद रहा प्रशासन

मोहर्रम जुलूस के मद्देनजर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार खुद दलबल के साथ सुबह से ही क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। संवेदनशील स्थानों, मुख्य चौक-चौराहों और जुलूस मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

सादगी-अकीदत के साथ निकला जुलूस

अकीदतमंदों ने पारंपरिक तरीके से “या हुसैन” की सदाओं के बीच मातमी जुलूस निकाला। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने अनुशासन में रहकर पर्व मनाया।

थाना प्रभारी बोले – “यह जनता की जीत है”

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा शांतिपूर्ण मोहर्रम के लिए मैं नेतरहाट की आवाम, मोहर्रम कमेटी और अपने पुलिस जवानों का आभार जताता हूं। यह अमन सभी के सहयोग से कायम हुआ है। हमारी कोशिश थी कि हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करे और पर्व को आस्था के साथ मना सके।मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन के सहयोग की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि थाना प्रभारी की सक्रियता से पूरे इलाके में शांति का माहौल बना रहा।

About The Author

You may have missed